
फरार हत्या आरोपियों की तलाश में लखीमपुर में दबिश दे रही टीमें
Sitapur News - इमलिया सुल्तानपुर में रंजिश के चलते पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस तीन टीमें लखीमपुर और सीतापुर में फरार आरोपियों की तलाश कर रही हैं। मुख्य आरोपी अजयपाल और उत्तम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं। गांव में भारी पुलिस तैनाती है।
इमलिया सुल्तानपुर, संवाददाता। इमलिया सुल्तानपुर इलाके में रंजिश में की गई पिता- पुत्र की हत्या के मामले में फरार आरोपियों की तनाश में पुलिस की तीन टीमें लखीमपुर में दबिश दे रही हैं। वहीं, पुलिस की तीन टीमें सीातापुर व आसपास के इलाके में खोजबीन कर रही है। उधर, पिता-पुत्र की बेरहमी से की गई हत्या के बाद से फत्तेपुर मातिनपुर इलाके में तीन दिप बाद भी सन्नाटा पसरा है। गांव में अभी भी बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात हैं। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि हत्या कांड के मुख्य आरोपी इमलिया सुल्तानपुर के फत्तेपुर मातिनपुर निवासी अजयपाल उर्फ झगडू व उत्तम उर्फ तामू को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है।
वहीं हत्या में शामिल अन्य आरोप रणधीर उर्फ श्यामल, सौरभ उर्फ नंगा, शिवपूजन और अभय उर्फ रामनिवास फरार चल रहे हैं। जिनमें से कुछ की लोकेशन सीतापुर के आसपास व कुछ ही लोकेशन लखीमपुर खीरी में मिली है। पुलिस की तीन टीमें लखीमपुर खीरी में आरोपियों की धरकपकड़ के लिए लगी है। वहीं, दो टीमें सीतापुर में सम्भावित ठिकाने पर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। मालूम हो कि शुक्रवार रात मूलरूप से फत्तेपुर मातिनपुर निवासी लखीमपुर खरी के मितौली में रह रहे शुक्रवार रात को अख्तर खां और उसके बेटे मैसर खान एसडीएम कोर्ट से जमानत कराकर लौट रहे थे। वह गांव के पास पंचायत भवन के पास पहुंचे ही थे तभी अजयपाल व उसके भाई तामू, रणधीर, सौरभ उर्फ नंगा उनके रिश्तेदार शिवपूजन और अभय पहले से वहां छिपकर बैठे थे। तभी अचानक आरोपियों ने अख्तर खां और उसके बेटे मैसर को गोली मार दी थी। मैसर जान बचाने के लिए भागा तो उसे दौड़ाकर पकड़ लिया था। इसके बाद पिता-पुत्र का सिर कूंचकर धड़ से अलग कर दिया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




