किसानों ने बैंक की सहायक प्रबंधिका के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

सिधौली में भारतीय किसान यूनियन द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। किसान नेता दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में किसानों ने उपजिलाधिकारी को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। किसानों ने एसबीआई की सहायक प्रबंधिका पर ग्राहकों के साथ खराब बर्ताव का आरोप लगाया। सभी मांगें 20 मार्च तक पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।

किसानों ने बैंक की सहायक प्रबंधिका के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सिधौली, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन द्वारा मंगलवार को कस्बे के मिश्रिख मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में किसान नेता दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने उपजिलाधिकारी को किसानों की समस्या से संबंधित एक सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि ज्ञापन के अनुसार एसबीआई शाखा सिधौली की सहायक प्रबंधिका शेफाली गुप्ता द्वारा बैंक ग्राहकों के साथ सही बर्ताव न करते हुए उन्हें अपमानित किया जाता है। सहायक प्रबंधिका के खिलाफ कारवाई की जाए। वहीं, विद्युत उपकेंद्र सिधौली, सिंहपुर कालोनी पर खुले तारों से विद्युत आपूर्ति की जा रही है जिससे जनहानि हो सकती है।

ज्ञापन के अनुसार कई किसानों की सम्मान निधि नहीं आ रही है, शिविर लगाकर सम्मान निधि हेतु कारवाई की जाए। कस्बे के गांधी महाविद्यालय मार्ग के समीप रेलवे लाइन व राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच में गांधी प्रतिमा लगी थी, वह प्रतिमा गायब हो गई है। किसान नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि 20 मार्च तक सभी मांगों को पूरा किया जाए, नहीं तो तहसील मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित सिंह, सुरेश कुमार सिंह, गीता यादव, दिनेश सिंह, विक्रम, गोकरन आदि कियान नेता शामिल रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।