सीतापुर-तंत्र- मंत्र का झांसा दे महिला के साथ की छेड़छाड़

Jan 22, 2026 10:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share Share
Follow Us on

Sitapur News - सीतापुर के कमलापुर इलाके में एक तथाकथित बाबा ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला के साथ छेड़छाड़ की और 10 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। महिला ने शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर अब आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।

सीतापुर-तंत्र- मंत्र का झांसा दे महिला के साथ की छेड़छाड़

सीतापुर, संवाददाता। कमलापुर इलाके में तंत्र- मंत्र का झांसा देकर तथाकथित बाबा ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने 10 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। कोर्ट के आदेश पर चार माह बाद कमलापुर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता के मुताबिक उसे बच्चा नहीं हो रहा था। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात कमलापुर के हरिहरपुर निवासी तथाकथित बाबा विश्राम से उसकी मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि झाड़- फूंक कराने के बाद उसकी मनोकामना पूरी हो जाएगी। झाड़ फूक के नाम पर आरोपी विश्राम ने 10 हजार रुपये उनसे ऐंठ लिए। झाड़- फूंक के नाम पर आरोपी विश्राम हर 15 दिन में उन्हें बुलाने लगा।

वह अपने पति के साथ उसके पास गई। विश्राम ने उनके पति को कमरे के बाहर ही रोक दिया। आरोपी ने उन्हें अकेले कमरे में बुलाया और झाड़ फूंक के बहाने उनके साथ अश्लील हरकत व छेड़खानी की। पीड़िता का आरेाप है कि उन्होंने कमलापुर थाने पर शिकायत की पर आरोपी विश्राम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बीते नौ सितंबर को एसपी सीतापुर को भी पत्र भेजा पर कोई नतीजा नहीं निकला। कोर्ट के आदेश पर अब जाकर आरोपी विश्राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी कमलापुर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;