रूबी के दांव से उत्तराखंड की कोमल पहलवान चित हुईं
Sitapur News - हजरत गुलजार शाह मेला मैदान में आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में महिला पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। प्रतियोगिता में नेपाल की रूबी थापा, कानपुर की हनी, गोंडा की नाजिया और बनारस की सत्या ने अपनी-अपनी कुश्तियों में जीत हासिल की। दर्शकों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
बिसवां, संवाददाता। हजरत गुलजार शाह मेला मैदान में आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में रविवार को महिला पहलवानों की कुश्ती देखने को भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से लोग महिला पहलवानों के दांव-पेंच देखने आए। प्रतियोगिता के सातवें दिन पहली कुश्ती नेपाल की रूबी थापा और उत्तराखंड की कोमल के बीच हुई। रोमांचक मुकाबला में दोनों पहलवानों के बीच एकदूसरे को चित करने के लिए जोर आजमाइश हुई। जिसमें रूबी थापा ने कोमल को चित कर दिया। दूसरी कुश्ती कानपुर की हनी पहलवान और नागालैंड की अंजली पहलवान के बीच हुई, जिसमें हनी पहलवान ने अंजली को परास्त कर दिया। तीसरी कुश्ती गोंडा की नाजिया परवीन पहलवान और दिल्ली की वैशाली पहलवान के बीच हुई, जिसमें नाजिया परवीन पहलवान ने अपने प्रतिद्वंदी को पराजित किया।
चौथी कुश्ती बनारस की सत्या पहलवान और कानपुर की हनी पहलवान के बीच हुई, जिसमें सत्या पहलवान ने विजयी हासिल की। पांचवी कुश्ती गोण्डा की शिवानी पहलवान व कानपुर की सोनम पहलवान के बीच हुई जिसमे शिवानी पहलवान ने सोनम पहलवान को चित कर दिया। छठी कुश्ती मे महिला पहलवान संतोषी कानपुर ने मोहनलालगंज के पुरुष पहलवान चन्नीलाल को चित कर दिया। दंगल में रेफरी की भूमिका शौकत पहलवान और सुल्तान पहलवान ने निभाई। इस मौके पर दर्शकों की भीड़ ने पहलवानों के दांव पर तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




