सीतापुर-घंटाघर बाजार में सड़क पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

Sitapur News - सीतापुर के घंटाघर बाजार में अतिक्रमणकारियों ने सड़क पर कब्जा कर रखा है, जिससे चलना मुश्किल हो गया है। त्योहारी सीजन में बढ़ती भीड़ और सड़क पर दुकानों के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। जिला...

सीतापुर-घंटाघर बाजार में सड़क पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा

सीतापुर, संवाददाता। शहर की घंटाघर बाजार में सड़क पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। सड़क पर तीन लेयर में दुकाने लगी है। इससे रास्ता चलना दुश्वार है। त्योहारी सीजन चल रहा तो भीड़ भी बढ़ रही है, सड़क के फुटपाथ तक कब्जे होने से वाहन आधी सड़क पर ही खड़े होने से जाम की परेशानी हो रही है। दरअसल बाजार में अतिक्रमण से रास्ता चलना दुश्वार है। बाजार एरिया में अवैध कब्जे से सड़कें दोनों ओर चोक होती जा रही है और हालत गलियों से भी पतली हो गई है। बाजारा कारोबार पर भी इसके असर के साथ लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। हालांकि अतिक्रमण कर दुकानें सजाने वालों को जिला व पालिका प्रशासन ने चेतावनी दी है और अतिक्रमण खुद हटा लेने की मुनादी की है। घंटाघर बाजारी इलाके की गुरूद्वारा रोड,जिला अस्पताल रोड, ग्रीकगंज रोड, आलमनगर जामा मस्जिद रोड पर दुकानदारों ने सड़क पर भी अतिक्रमण कर दुकाने-खोखे और चबूतरों का निर्माण कर रखा गया है। वहीं इससे सटी बाजार एरिया में अतिक्रमण से सड़के तो चोक सी कर दी गई है। इन इलाकों के रास्तों से निकलना बामुश्किल काम होता है।

इनसेट

Voice of UP

पार्किंग का पब्लिक नही कर रही इस्तेमाल: बाजारी क्षेत्र पुरानी खोया मंड़ी में पालिका की वाहन पार्किंग का इस्तेमाल बाजार आने वाली भीड़ ज्यादातर नही करती है। चौपहिया, दो पहिया वाहन पार्किंग बाजार में ही होने के बावजूद अपने वाहनों को लोग दुकानों के सामने बेतरतीब करके खड़े करते है। इससे भी राह चलने में खासी मुश्किल होती है। हालांकि पुलिस निगरानी के दौरान सड़कों पर खड़े वाहनों का चालान तो कर रही है, लेकिन दुकानदारों को ऐसा न कराने व पार्किंग में वाहन खड़ा कराने की हिदायत नही दे रही है।

कोट

शहर में घंटाघर बाजार सेन्ट्रल एरिया में है। रास्ते पहले से ही कम चौड़े है, दुकानदारों को अतिक्रमण न करने और कब्जे हटा लेने की कई बार हिदायत दी गई, लेकिन नही मान रहे। अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। इस एरिया में भी चलेगा। - वैभव त्रिपाठी, प्रथम श्रेणी ईओ नगर पालिका परिषद।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।