आनंदी देवी कॉलेज में नारी सशक्तीकरण पर हुआ कार्यक्रम
सीतापुर में आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंचल पांडेय ने महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अन्य छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए। इस अवसर पर कई शिक्षिकाएं भी उपस्थित थीं।

सीतापुर, संवाददाता। आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बुधवार को बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण की महत्ता जैसे विषयों पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में आंचल पांडेय ने महिला सशक्तीकरण विषय पर अपना पक्ष रखा। श्रेया पांडेय ने परिधान, आध्या मिश्रा ने नवरात्रि, सिद्धी ने शक्ति पूजन, रिद्धी ने त्यौहारों का जीवन में महत्व और सिद्धी त्रिवेदी ने रक्षाबंधन पर्व पर अपनी बात रखी। इस मौके पर सुधा सिंह, प्रियंका मिश्रा, मीनाक्षी सिंह, अनामिका शुक्ला, गीतिका बाजपेयी, मायतेन्द्र कुमारी आदि मौजूद रही।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


