वृद्ध महिला को घर में घुसकर पीटा

Mar 09, 2026 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

Sitapur News - लहरपुर के ग्राम प्यारापुर कौरेय्या गंगादास में एक बुजुर्ग महिला को पालेसर के प्रदूषण और शोर का विरोध करना महंगा पड़ा। आरोपियों ने महिला को गालियां देकर घर में घुसकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

वृद्ध महिला को घर में घुसकर पीटा

लहरपुर, संवाददाता।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्यारापुर कौरेय्या गंगादास में पालेसर से होने वाले प्रदूषण और शोर का विरोध करना एक बुजुर्ग महिला को भारी पड़ गया। दबंगों ने बुजुर्ग महिला से सरेराह गालियां देते हुए घर में घुसकर उससे मारपीट की। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बुजुर्ग महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लहरपुर के प्यारापुर निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनके घर के पास ही गांव के दिलीप और रामजीवन का पालेसर लगा हुआ है। पालेसर से निकलने वाली भूसी पंकज के घर में भर जाती है और मशीनों के तेज शोर के कारण परिवार का रहना दुश्वार हो गया है।

सात मार्च की शाम पंकज की 65 वर्षीय वृद्ध मां कलावती ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी भड़क गए। आरोप है कि दिलीप और रामजीवन ने वृद्ध महिला को सरेआम गालियां दीं और उनके साथ मारपीट की। पंकज कुमार का आरोप है कि जब उनकी मां जान बचाकर घर के भीतर आ गईं, तो आरोपियों ने घर में घुसकर उन्हें दोबारा पीटा दिया। इस हमले में वृद्ध महिला के सिर और शरीर पर काफी चोटें आई हैं। जाते समय आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनो के खिलाफ मकदमा दर्ज कर जांच पडताल शुरू की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।