Sitapur News: सांप के काटने से बुजुर्ग की मौत

हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

Sitapur News: बिसवां देहात में एक 63 वर्षीय बुजुर्ग, लालता प्रसाद, किराना स्टोर की सफाई करते समय सांप के काटने से मौत के शिकार हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sitapur News: सांप के काटने से बुजुर्ग की मौत

Sitapur News: बिसवां देहात, संवाददाता। बिसवां इलाके में किराना स्टोर की सफाई करते समय सांप के काटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिसवां के भोलागंज निवासी 63 वर्षीय लालता प्रसाद दिलीप किराना स्टोर पर साफ-सफाई कर रहे थे। इस बीच सांप ने उन्हें काट लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। चीख पुकार पर परिवार व आसपास के लोग उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान लालता प्रसाद की मौत हो गई। शव देख परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसीतापुरSitapur News: सांप के काटने से बुजुर्ग की मौत