दो अलग- अलग हादसे में महिला समेत आठ घायल

हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में हुए दो अलग- अलग हादसे में महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। यह हादसा सिधौली व तंबौर इलाके में हुआ है।

दो अलग- अलग हादसे में महिला समेत आठ घायल

सीतापुर, संवाददाता। सीताुर जिले में हुए दो अलग- अलग हादसे में महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। यह हादसा सिधौली व तंबौर इलाके में हुआ है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पहला हादसा

सिधौली संवाददाता के अनुसार कोतवाली इलाके के हाइवे स्थित मनवा तिराहे के समीप सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार वाहन ने आगे चल रहे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार बिसवां के अहमदाबाद निवासी मोहित, थाना संदना के महसूई निवासी इरफान, अटरिया के बौनाभरी निवासी माही मिश्रा व एक और युवक घायल हो गया। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के समय ऑटो पर सवार होकर लखनऊ से सीतापुर की तरफ आ रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने माही की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है।

दूसरा हादसा

वहीं तंबौर संवाददाता के अनुसार तंबौर निवासी नन्हू अपनी पत्नी काजल और सास चम्पा के साथ बाइक से जरूरी काम से जा रहे थे। वह रेउसा- तंबौर मार्ग पर पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। सामने वाली बाइक पर लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा निवासी विनय सवार थे। हादसे में दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलो को सीएचसी रेउसा भेजवाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीतापुर में हुए हादसों में कितने लोग घायल हुए?
सीतापुर जिले में हुए दो अलग-अलग हादसे में महिला समेत आठ लोग घायल हो गए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।