मतदाता सूची में पात्र का नाम न छूटे
Sitapur News - सीतापुर के डीएम डॉ. राजागणपति आर ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी मेहनत से कार्य करें और समय पर पूरा करें। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मतदाता सूची में अपात्र नाम नहीं होना चाहिए और पात्र व्यक्तियों का नाम छूटना नहीं चाहिए।

सीतापुर, संवाददाता। डीएम डॉ. राजागणपति आर ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के संबंध में समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में लगाये गये समस्त अधिकारी कार्यों को पूरे मनोयोग से करें और उन्हे निर्धारित समय में पूरा करें। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि मतदाता सूची में अपात्र का नाम शामिल न होने पाए और किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम न छूटे, इस बात का खास ध्यान रखें। डीएम ने धीमी प्रगति वाले निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए।
साथ ही ऑनलाइन फीडिंग भी तेज गति से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान एडीएम नीतीश कुमार सिंह, एसडीएम सदर धामिनी एम दास सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


