ओडीओपी एवं ओडीओसी के विक्रय के लिए नैमिषारण्य में बनें शोरूम: डीएम
Sitapur News - सीतापुर में, जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने नगर पालिका परिषद के विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने नगरीय निकायों से आय के स्रोत बढ़ाने और स्वच्छता की भावना विकसित करने के लिए प्रयास करने को कहा। अवैध अतिक्रमण हटाने और ई-रिक्शा की संचालन व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
सीतापुर, संवाददाता। जिले की नगर पालिका परिषद-नगर पंचायत के विकास कार्यों, निकाय अन्तर्गत संचालित समस्त योजनाओं एवं 15 वॉ वित्त आयोग टाइड ग्रांट एवं अनटाइड ग्रांट की समीक्षा डीएम डॉ. राजागणपति आर ने की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि नगरीय निकाय अपनी आय के स्रोत बढ़ायें। सभी नगरीय निकायों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। लोगों के बीच स्वच्छता की भावना के विकास के लिये व्यापक स्तर पर प्रयास किये जायें। लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकाय अवैध अतिक्रमण को हटवायें और नजूल एवं सरकारी भूमियों को कब्जा मुक्त कराये जाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलायें।
अवैध कब्जों को हटाकर सभी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के चौराहों का चौड़ीकरण किया जाये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-रिक्शा निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार संचालित हों, यह सुनिश्चित किया जाये। सेवानिवृत्ति के दौरान दिये जाने वाले लाभों से संबंधित लम्बित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान सभी नगरीय निकायों के किये गये कार्यों का प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि नैमिषारण्य में ओडीओपी एवं ओडीओसी के विक्रय के लिए शोरूम स्थापित किये जायें। उन्होंने कहा कि आवंटित बजट का उपयोग समय से किया जाये। निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाये
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



