सभी चौराहों पर कूलिंग पॉइंट बनवाएं और सौंदर्यीकरण कराएं: डीएम
Sitapur News - सीतापुर में डीएम डॉ. राजागणपति आर ने गर्मियों के लिए शीतल पेयजल व्यवस्था, कूलिंग पॉइंट, और गौशालाओं में भूसे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत की विकास योजनाओं की समीक्षा की और साफ-सफाई, स्वास्थ्य चेकअप, और चौराहों के सौंदर्यीकरण पर ध्यान देने का आदेश दिया।

सीतापुर, संवाददाता। ग्रीष्मकाल को देखते हुए सभी प्रमुख स्थलों और चौराहों पर शीतल पेयजल व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ ही सभी जगह कूलिंग पॉइंट भी बनवाये जायें। उन्होंने कहा कि सभी गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में भूसे होना चाहिए। ये निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के विकास कार्यों, निकाय अन्तर्गत संचालित समस्त योजनाओं, 15 वॉ वित्त आयोग टाइड ग्रांट एवं अनटाइड ग्रांट की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम डीएम डॉ. राजागणपति आर ने दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों से संबंधित सभी भुगतान समय से कराये जायें। नगरीय निकायों को भेजी गयी स्टाम्प ड्यूटी निधि से नगरीय निकायों में आवश्यकतानुसार शापिंग काम्प्लेक्स, बाक्स क्रिकेट, स्केटिंग ग्राउण्ड आदि के निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाये।
नगरीय निकायों में अवस्थापना सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था एवं आय के स्रोत बढ़ाये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकायों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। डीएम ने कहा कि सभी नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप कराये जाने के लिए व्यापक स्तर पर शिविर आयोजित कराये जायें। नजूल एवं सरकारी भूमियों पर से कब्जा मुक्ति कराये जाने के लिए अभियान चलायें। सभी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जाये। उन्होंने कहा कि जिन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल स्थापित हैं, उन्हें नियमित रूप से संचालित किया जाये। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह सहित समस्त अधिशासी अधिकारी एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


