गौशाला के पास सड़क निर्माण कराएं
Sitapur News - सीतापुर में, डीएम डॉ. राजागणपति आर ने शनिवार को सिधौली के वृहद गौसंरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि सभी कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

सीतापुर, संवाददाता। डीएम डॉ. राजागणपति आर ने शनिवार को सिधौली स्थित वृहद गौसंरक्षण केंद्र सराय निर्माणाधीन का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाएं देखीं। गौवंश के लिए पानी, भूसा एवं हरे चारे को रखने की व्यवस्था देखी। गौशाला के पास सड़क न बने होने पर खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि क्षेत्र पंचायत से सड़क निर्माण कार्य कराया जाये। उन्होंने गौवंश के लिये टीन शेड व्यवस्था को भी देखा और आवश्यक निर्देश दिये कि सभी कार्यों पूरी गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराया जाए और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को 15 दिन के भीतर हैण्डओवर किया जाये। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाये।
डीएम ने निर्माण कार्यों की लागत की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



