एएनएम का 15 दिन का वेतन काटा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री समेत दो को नोटिस जारी

Apr 08, 2026 02:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

Sitapur News - सीतापुर के खैराबाद क्षेत्र में स्थित गद्दीपुर कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण करते हुए डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने अनुपस्थित एएनएम का वेतन काटने का निर्देश दिया। उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रधानाचार्य को चेतावनी दी और विद्यालय में साफ-सफाई तथा ड्रेस कोड का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

एएनएम का 15 दिन का वेतन काटा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री समेत दो को नोटिस जारी

सीतापुर, संवाददाता। खैराबाद क्षेत्र के गद्दीपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय के परिसर में चल रहे वीएचएसएनडी सत्र का डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएनएम किरन त्रिवेदी गैर हाजिर मिली। इसपर डीएम के तेवर तल्ख हो गए। डीएम ने फौरन ही उनका 15 दिनों का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही वीएचएसएनडी सत्र की तैयारियां अधूरी देख डीएम ने नाराजगी जताते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता देवी और बीपीएम अनुज तिवारी को नोटिस जारी करने को कहा। इसके बाद डीएम ने इसी विद्यालय का निरीक्षण किया। पढ़ाई की स्थिति जानने के लिए डीएम ने कक्षा-2 के बच्चों से किताब पढ़वाई, लेकिन बच्चे सही ढंग से किताब नहीं पढ़ पाए।

इसको लेकर डीएम ने नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्य को शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। विद्यालय के रसोईघर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कच्चे चावल और तैयार भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। साथ ही साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी छात्र-छात्राएं विद्यालय में निर्धारित ड्रेस में ही आएं और उनकी दैनिक दिनचर्या और समुचित विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।