Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsDistrict Magistrate Reviews Revenue Collection Progress and Departmental Activities in Sitapur
वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

संक्षेप: Sitapur News - सीतापुर में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने अक्टूबर तक की कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिक से अधिक राजस्व वसूली के निर्देश दिए और विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति की जांच की। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सभी उपजिलाधिकारी को निरीक्षण और शिकायतों के निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।

Thu, 13 Nov 2025 11:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share Share
Follow Us on

सीतापुर, संवाददाता। कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों से संबंधित माह अक्तूबर तक की प्रगति एवं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने की। जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक राजस्व वसूली की जाये, लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही होगी। डीएम ने वाणिज्यकर, आबकारी, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, परिवहन, विद्युत देय, नगर निकाय, वन विभाग, खनन, राजस्व, मण्डी आदि विभागों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आरसी वसूली में सुधार लाया जाये। वहीं लम्बित एमओयू तत्काल निस्तारित कराए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रकरणों में वांछित आख्या समय से प्रेषित करें। नहरों की सिल्ट सफाई कार्य की जाचं के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों को नामित करें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सभी उपजिलाधिकारी धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करें। औषधि निरीक्षक से कहा कि जिला अस्पताल एवं सभी सीएचसी के आस-पास संचालित दवा की दुकानों आकस्मिक जांच करें। महोली एवं सिधौली में मण्डी निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजें। नगरीय क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण तत्काल हटवाया जाये। शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य लें और उसे निस्तारण से अवश्य अवगत करायें। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण का स्थलीय निरीक्षण करें और जो भी आख्या पेश करें, वह स्पष्ट होनी चाहिये। जमीन विवाद को प्राथमिकता से निस्तारित करें। उचित दर की दुकानों का औचक निरीक्षण करते रहें। सभी उपजिलाधिकारी प्रतिदिन अपने न्यायालयों में वाद सुनें। निरीक्षण करने वाले अधिकारी निरीक्षण प्रतिदिन आख्या प्रेषित करें। बैठक के दौरान एडीएम नीतीश कुमार सिंह, एडीएम न्यायिक आदि थे।