एएनएम समेत तीन पर कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

सीतापुर में, जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने महोली विकास केन्द्र के उरदौली आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एचआरपी रजिस्टर अपडेट नहीं मिलने पर एएनएम के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद, प्राथमिक विद्यालय उरदौली प्रथम का भी निरीक्षण किया गया, जहां भोजन की गुणवत्ता और बच्चों की पढ़ाई की जांच की गई।

एएनएम समेत तीन पर कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी

सीतापुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने बुधवार को महोली विकास केन्द्र के उरदौली आयुष्मान आरोग्य मंदिर के वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एचआरपी रजिस्टर बीते चार माह से अपडेट नहीं मिला। जिसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने एएनएम के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं आंगनबाड़ी सहायिका व आशा कार्यकत्री द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी करने के निर्देयश दिए। डीएम डॉ. राजागणपति आर बुधवार को उरदौली स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर केन्द्र के वीएचएसएनडी सत्र पहुंचे। सबसे पहले डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री से बात कर वजन मशीन व अन्य उपकरणों की जानकारी ली। इसके बाद डीएम ने एचआरपी रजिस्टर देखा। रजिस्टर बीते चार माह से अपडेट नहीं था। इस पर वह भड़क गए। नाराजगी जताते हुए एएनएम मधू से इसका कारण पूछा। पर वह कोई उचित जवाब नहीं दे सकी। इस पर डीएम ने एएनएम मधू के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री के एचआरपी रजिस्टर के ड्यू लिस्ट की जानकारी ली और त्रुटियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिये। वहीं, आंगनबाड़ी सहायिका मनोरमा व आशा कार्यकत्री किरन द्वारा कार्यों में लापरवाही बरतनें व कार्यों में रूचि न लेने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। डीएम ने सीएचओ प्रज्ञा त्रिवेदी से बात कर ओपीडी रजिस्टर को देख कर गर्भवती महिला से फोन पर बात कर उपचार का फीडबैक लिया।

प्राथमिक विद्यालय उरदौली प्रथम का भी निरीक्षण किया

डीएम डॉ. राजागणपति आर ने उरदौली आयुष्मान आरोग्य मंदिर के वीएचएसएनडी सत्र के निरीक्षण के बाद प्राथमिक विद्यालय उरदौली प्रथम का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों की उपस्थिति की जानकारी लेते हुये रजिस्टर चेक किया। इसके बाद रसोई घर पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने रसोइया को निर्देश दिये कि बच्चों को मैन्यू के अनुसार ही भोजन दिया जाये एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाये। डीएम ने कक्षा-एक के बच्चे से बात कर पढ़ाई के बारे में पूछा। इसके बाद बच्चे से पुस्तक भी पढ़वायी। साप्ताहिक आंकलन, ट्रेकर रजिस्टर एवं निपुण तालिका रजिस्टर भी देखा। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव, बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह आदि अधिकारी शामिल रहे।

Voice of UP

सामान्य प्रश्न

डीएम ने निरीक्षण के दौरान किस रजिस्टर में अपडेट की कमी पाई?
डीएम ने एचआरपी रजिस्टर में बीते चार माह से अपडेट की कमी पाई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।