Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsDesperate Search for Missing Youth Police Teams Head to Delhi After Disturbing Video
मोबाइल स्विच ऑफ, युवक की तलाश में पुलिस की टीमें दिल्ली रवाना

मोबाइल स्विच ऑफ, युवक की तलाश में पुलिस की टीमें दिल्ली रवाना

संक्षेप:

Sitapur News - लवकुश यादव (27) की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता प्रेमचंद ने 8 जनवरी को दर्ज कराई थी। लवकुश ने 7 जनवरी को खेत देखने जाने के बाद वापसी नहीं की। एक वीडियो में उसने मदद की गुहार लगाई और बताया कि उसे बंधक बनाया गया है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए दिल्ली में दो टीमें भेजी हैं।

Jan 11, 2026 11:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share Share
Follow Us on

महमूदाबाद/ बिसवां, संवाददाता। सदरपुर रंडा लच्छीपुर के लवुकश यादव (27) की तलाश में एसओजी और पुलिस की दो टीमें दिल्ली रवाना हुई है। जिस नंबर से लापता युवक ने वीडियो भेजा था वह स्विच ऑफ जा रहा है। शनिवार को वीडियो भेज उसने बचा लेने की गुहार लगाई थी। काफी प्रसाय के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस टीम युवक की तलाश कर रही है। सदरपुर के रंडा लच्छीपुर निवासी प्रेमचंद ने आठ जनवरी को बेटे लवकुश यादव (27) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। प्रेमचंद के मुताबिक लवकुश सात जनवरी की शाम करीब दो बजे खेत देखने गया था उसके बाद वह लौटकर नहीं आया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। लवकुश के मोबाइल नंबर से भतीजे के वाट्सएप पर एक वीडियो आया। वीडियो में लवकुश रोते हुए बचा लेने की गुहार लगा रहा है। एक अन्य युवक को बंधक बनाने की बात भी कह रहा है। वीडियो में वह कह रहा है भैया हमको बचा लो बहुत परेशान हूं। उसका खून तक निकाल लिया है। सर्दी में कपड़े उतारकर उसे जंगल में छोड़ दिया गया है। चार दिन से खाना नहीं मिला है। कुछ आदमी उसकी निगरानी कर रहे हैं। जंगल में भागते-भागते वह थक गया है। कहीं कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद परिवार वाले परेशान हो गए हैं। सदरपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार के मुताबिक सर्विलांस सेल की मदद से जांच की जा रही है। लोकेशन दिल्ली के आसपास की मिल रही है। टीम रवाना कर दी गई है। जल्द ही लवकुश को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।