खैराबाद में गरजा बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त
Sitapur News - सीतापुर में नगर पालिका परिषद खैराबाद द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। सोमवार को बुलडोजर कार्रवाई की गई, जिसमें कमाल सराय क्षेत्र के अवैध निर्माण हटाए गए। प्रशासन ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया था। सुजावलपुर क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। पुलिस बल तैनात रहा।
खैराबाद,(सीतापुर), संवादाता। सीतापुर में नगर पालिका परिषद खैराबाद द्वारा अवैध अतिक्रमण और निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को बुलडोजर कार्रवाई की गई। नगर पालिका प्रशासन ने 15 दिन पूर्व संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद निर्धारित अवधि समाप्त होने पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। कमाल सराय क्षेत्र में बने अवैध निर्माण को हटाया गया। सफीकुन निशा द्वारा दुकान का निर्माण कराया गया था। नगर पालिका द्वारा पूर्व में नोटिस जारी कर निर्माण को स्वयं हटाने के लिए कहा गया था।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
इसके अलावा सुजावलपुर क्षेत्र में लगभग 100 बीघा भूमि से जुड़े मामले में भी प्रशासन ने कार्रवाई की। इस संबंध में इस्तियाक, जुनेद अंसारी, आशुतोष शुक्ला, गुड्डू तथा अफजल को 15 दिन पूर्व नोटिस जारी की गई थी। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को हटाया गया।
कानून व्यवस्था बनाए रखना
कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक भूमि एवं सरकारी संपत्तियों पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने तथा सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


