वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल
Sitapur News - कुतुबनगर में डीसेंट पब्लिक कान्वेन्ट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि विधायक शशांक त्रिवेदी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और शिक्षा के अधिकार पर जोर दिया।...

कुतुबनगर, संवाददाता। डीसेंट पब्लिक कान्वेन्ट स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में नन्हे मुन्हे बच्चों ने प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं कवियों ने अपनी रचनाओं से सभी को ओतप्रोत कर दिया। मुख्य अतिथि, क्षेत्रीय विधायक शशांक त्रिवेदी ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। कहा कि नन्हें-मुन्ने बच्चे हमारे देश के भविष्य है। हम इन्हें जितना ही सवारेंगे, उतना ही इनके अंदर प्रतिभा उत्पन्न होगी और शिक्षा के प्रति जिज्ञासा बढ़ती जाएगी। शिक्षा ग्रहण करना प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे शिक्षित बने और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बने। विद्यालय के प्रबंधक संजय सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन शैक्षणिक विकास के साथ कलात्मक विकास का आधार हैं। बहराइच से आये कवि देशराज सिंह सहित कविराज अमरेंद्र सिंह चौहान, वेदांश वेद, अर्पित मिश्र तेजस ने अपनी रचनाओं से सभी को भावविभोर कर दिया। विधायक ने बच्चों व कवियों को सम्मानित कर अतिरिक्त कक्ष देने की घोषणा की। इस मौके पर करणी सेना के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, आरएसएस के राजकुमार तिवारी, ब्लाक प्रमुख मिथलेश यादव, प्रधानाध्यापिका शिवांगी सिंह, अध्यापक अनिल सिंह, रामसागर यादव, सूबेदार यादव, प्रवांशी शर्मा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


