Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsCorruption in BRC Pisawan Employees Demand Money for Aadhaar Cards
आधार कार्ड बनवाने के लिए मांग रहे रुपये, वीडियो वायरल

आधार कार्ड बनवाने के लिए मांग रहे रुपये, वीडियो वायरल

संक्षेप:

Sitapur News - पिसावां के बीआरसी में आधार कार्ड बनाने के लिए कर्मचारी 50 से 100 रुपये की मांग कर रहे हैं। पैसे न देने पर सर्वर डाउन होने की बात कहकर अभिभावकों को लौटाया जा रहा है। आधार कार्ड न होने से बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वायरल वीडियो ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

Nov 17, 2025 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share Share
Follow Us on

पिसावां, संवाददाता। बीआरसी पिसांवा में आधार कार्ड बनाने के लिए बदले कर्मचारी 50 से 100 रुपये मांग रहे हैं। रुपये न देने पर सर्वर डाउन होने की बात कहकर लौटा देते हैं। आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चों के अभिभावकों को बीआरसी के कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कर्मचारी द्वारा रुपये मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का आधार कार्ड न होने से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आधार कार्ड न होने से अपार आईडी नहीं बन पा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभिभावकों को बच्चों के आधार कार्ड बनवाने या संशोधन में दिक्कत न हो इसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय (बीआरसी) पर इसकी व्यवस्था की गई है। बीआरसी पिसावां पर आधार कार्ड बनवाने के बदले रुपये मांगे जाने का वीडियो वायरल हुआ है। जबकि बीआरसी कार्यालय कार्यालय में नया आधार कार्ड बनवाना निशुल्क है। फिर भी नया आधार कार्ड बनवाने के बदले रुपये मांगे जा रहे हैं। इसके पहले भी रुपये मांगे जाने का मामला सामने आया था। सैयापुर निवासी रामरूवरूप मिश्रा ने अपने बेटे अथर्व का आधार कार्ड का बायोमैट्रिक अपडेट करवाने के नाम पर रुपये मांगे जाने की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की थी। बीईओ अवनीश कुमार का कहना है कि किसी कर्मचारी के द्वारा अभिभावकों से वसूली की गई है तो उस पर कार्रवाई होगी। किसी अभिभावक से कोई कर्मचारी रुपये मांगता है तो उसकी शिकायत बीईओ कार्यालय पर करें।