ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सीतापुरकलेक्ट्रेट कॉलोनी में हुई वारदात की निंदा

कलेक्ट्रेट कॉलोनी में हुई वारदात की निंदा

सीतापुर। राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज की बैठक जिलाध्यक्ष राम कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में...

कलेक्ट्रेट कॉलोनी में हुई वारदात की निंदा
हिन्दुस्तान टीम,सीतापुरThu, 05 Aug 2021 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

सीतापुर। राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज की बैठक जिलाध्यक्ष राम कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आवास विकास में संपन्न हुई, जिसमें बीते दिनों कलेक्ट्रेट कॉलोनी में हुई वारदात की निन्दा की गई। पदाधिकारियों ने अपराधियों को तत्काल पकड़ने व लूटे गए कीमती सामान की शीघ्र बरामदगी की मांग की। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष मिश्र, राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम प्रसाद अवस्थी, नरेश मिश्रा, अरुणेश मिश्र, रजनीश मिश्रा, विजय दीक्षित, प्रमोद तिवारी, आकाश मिश्रा, अमित शुक्ला, ऋतुकर मिश्र आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें