डिजिटल युग में साफ्टवेयर के साथ-साथ हार्डवेयर की जानकारी भी जरूरीः अमित

हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

सीतापुर के एस डी इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर हार्डवेयर अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कंप्यूटर के घटकों और कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। शुभम वर्मा ने छात्रों को हार्डवेयर की जानकारी दी और कंप्यूटर के रखरखाव के बारे में बताया। छात्रों ने उपकरणों को खोलकर पुनः जोड़ने का अभ्यास किया।

डिजिटल युग में साफ्टवेयर के साथ-साथ हार्डवेयर की जानकारी भी जरूरीः अमित

सीतापुर, संवाददाता। बरेती जलालपुर क्षेत्र के लालपुर बाजार स्थित एस डी इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर हार्डवेयर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आधुनिक तकनीक के युग में कंप्यूटर के भीतरी घटकों व काम करने की प्रक्रिया से परिचित करवाना रहा। विजन स्काई कंप्यूटर के संस्थापक शुभम वर्मा ने छात्रों को सीपीयू, मदरबोर्ड, रैम, हार्ड डिस्क व अन्य हार्डवेयर उपकरणों की जानकारी दी। उन्होंने कंप्यूटर के रखरखाव व हार्डवेयर से जुड़ी समस्याओं के सामाधान की भी जनकारी दी। इस दौरान बच्चों ने कंप्यूटर के कई उपकरणों को खोलकर फिर से जोड़ा। प्रधानाचार्य अमित यादव ने कहा कि डिजिटल दौर में केवल सॉफ्टवेयर ही नहीं, बल्कि हार्डवेयर की बुनियादी समझ भी जरूरी है।

ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में तकनीकी कौशल विकसित होता है। प्रबंधक एमपी वर्मा, एमडी बसंत वर्मा व वंदना वर्मा ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। कार्यक्रम में अंत में स्काई विजन टीम ने बच्चों के सवालों के जवाब देकर उपहार भी बंटे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।