टोडरमल समिति ने मनाई ज्योतिबा फुले जयंती
Sitapur News - सीतापुर में राजा टोडरमल पार्क में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। संजय पुरी ने उनकी समाज सुधारक भूमिका और महिला शिक्षा के लिए योगदान पर प्रकाश डाला। कई गणमान्य नागरिक और समाजसेवी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

सीतापुर। राजा टोडरमल पार्क में शनिवार को राजा टोडरमल स्मारक समिति एवं राजस्व सुरक्षा सेवा दल के तत्वावधान में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। संजय पुरी ने ज्योतिबा फुले के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने महिला शिक्षा और दलित उत्थान के लिए समाज में अलख जगाई। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश निषाद ने सावित्री बाई फुले के योगदान को याद करते हुए महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में संतोष कुमार राव, नीलम गोंड, सुनील राठौर और सतीश आर्य सहित तमाम गणमान्य नागरिक व समाजसेवी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


