Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsCelebrating 500th Birth Anniversary of Rani Abbakka Devi Empowering Women Leadership
रानी अबक्का देवी आज भी आत्म सम्मान की प्रेरणास्रोत

रानी अबक्का देवी आज भी आत्म सम्मान की प्रेरणास्रोत

संक्षेप:

Sitapur News - रामपुर मथुरा में रानी अबक्का देवी की 500वीं जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्रा सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्रद्धा सागर गुप्ता ने रानी के साहस का जिक्र किया और छात्राओं को उनके आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। एबीवीपी ने छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संकल्प लिया।

Nov 19, 2025 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share Share
Follow Us on

रामपुर मथुरा, संवाददाता। रानी अबक्का देवी की 500 वीं जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बिसवां जिला इकाई द्वारा संजू प्रजापति स्मारक इंटर कॉलेज सेमरी चौराहा में छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं तथा परिषद कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर गुप्ता ने रानी अबक्का देवी के अदम्य साहस और वीरता का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय इतिहास की यह वीरांगना आज भी नारी नेतृत्व और आत्म सम्मान का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सशक्त भूमिका निभानी चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित एबीवीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सृष्टि सिंह ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रानी अबक्का देवी ने सीमित संसाधनों में भी विदेशी हमलावरों का दृढ़ता से सामना किया, जो भारतीय नारी की शक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी निरंतर छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभावना विकसित करने के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक अमन दीक्षित ने किया। कॉलेज के संरक्षक तथा कार्यक्रमाध्यक्ष राम प्रवेश प्रजापति ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और उपस्थित छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्राओं को जागरूकता, नेतृत्व और प्रेरणा प्रदान करने का कार्य निरंतर करती रहेगी। कार्यक्रम में विभाग संयोजक अमन शांडिल्य, नगर मंत्री अनुराग मौर्य, नगर अध्यक्ष प्रीति प्रजापति, पूर्व नगर अध्यक्ष विजय बारी, पूर्व नगर मंत्री हर्षित अवस्थी,जिला संगठन मंत्री अभिषेक ओझा जी, विभाग छात्रा प्रमुख प्रिया मिश्रा आदि मौजूद रहे।