सीसीटीवी की निगरानी में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू

Feb 16, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share Share
Follow Us on

Sitapur News - सीतापुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। लगभग 2,700 विद्यार्थी 10वीं और 2,000 विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा देंगे। पहली परीक्षा गणित की होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 10 बजे तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा सीसीटीवी निगरानी में होगी।

सीसीटीवी की निगरानी में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू

सीतापुर, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से जिले के करीब सात केंद्रों शुरु हो रही हैं। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिले में करीब 2,700 विद्यार्थी 10वीं व 2,000 विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा देंगे। पहले दिन 10वीं में गणित की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 10 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। प्रवेश पत्र व फोटो युक्त आईडी दिखाने पर की परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को गेट बंद होने से करीब 30 मिनट पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए है।

इस दौरान परीक्षार्थी किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं ले जा सकते हैं। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए होगी। साथ ही फ्लाइंग स्क्वाड व प्रेक्षक भी परीक्षा केंद्रों पर जायजा लेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।