सर्राफा दुकान का तोड़ा शटर, घर में लगाई नकब, तीन लाख की चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

Sitapur News - पिसावां थाना इलाकों में अलग अलग हुई चोरी की वारदातें कुतुबनगर,

सर्राफा दुकान का तोड़ा शटर, घर में लगाई नकब, तीन लाख की चोरी

पिसावां थाना इलाकों में अलग अलग हुई चोरी की वारदातें कुतुबनगर, संवाददाता। पिसावां थाना इलाके के कस्बे में स्थित सर्राफा दुकान का चोरों ने रात को शटर तोड़ दिया और वहां से नकदी सहित अस्सी हजार का सामान पार कर दिया। पड़ोसियों की आहट पाकर तिजोरी छोड़कर चोर भाग निकले। वहीं, कुतुबनगर चौकी क्षेत्र में एक घर में नकब लगाकर नकदी सहित दो लाख की ज्वेलरी पार कर दी।

पिसावां कस्बे के हरदोई मार्ग पर रामखेलावन पाल की सर्राफा की दुकान है। शनिवार शाम को रामखेलावन दुकान बन्द कर घर चले गये। रात्रि करीब तीन बजे चोरों ने शटर के बीच की सरिया निकाल दिया। जिससे आधा शटर नीचे रह गया। आधा शटर ऊपर उठाकर दुकान में घुस गए। तिजोरी बाहर निकालते समय कुछ पड़ोसी जग गए। आहट पाकर चोर तिजोरी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। रामखेलावन ने थाने में तहरीर दी। प्रतिष्ठान संचालक के मुताबिक चोर सात ग्राम सोना दो सौ ग्राम चांदी व पांच हजार की नकदी उठाकर ले गये। चोरों की एक टार्च दुकान में ही छूट गई। एक अन्य घटना में थानाक्षेत्र के कुतुबनगर पुलिस चौकी के उदयपुर निवासी रसीद के मकान हुई। यहां पर चोरों ने मकान के पीछे नकब लगाकर घर में रखे 57 हजार रुपये सहित करीब दो लाख की ज्वेलरी पार कर दिया। चोरों ने पड़ोसी रामकुमार के घर पर भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। आहट मिलते ही चोर मौके से भाग निकले।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।