Sitapur News: घर में नकब लगा चोर 30 हजार नकदी व जेवर बटोर ले गए

हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

Sitapur News: रेउसा के थानगांव इलाके में चोरों ने एक घर में नकब लगाकर 30 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये के जेवर चुराए। घटना के समय परिवार सो रहा था। जब सुबह उठे, तो उन्हें चोरी का पता चला। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त की कमी पर शिकायत की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Sitapur News: घर में नकब लगा चोर 30 हजार नकदी व जेवर बटोर ले गए

Sitapur News: रेउसा। थानगांव इलाके में चोरों ने घर में नकब लगाकर 30 हजार रुपये नकदी व लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। घटना के समय परिवार वाले घर में ही सो रहे थे। परिवार वाले सुबह सोकर उठे तो घर में हुई चोरी का पता लगा। तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। कृष्णापुरवा निवासी बिनोदनी के पति की मौत हो चुकी है। वह बुधवार रात परिवार के साथ घर में सो रहीं थी। इस बीच चोर घर के पीछे वाले हिस्से में नकब लगाकर घर में घुस आए। चोरों ने घर से 30 हजार रुपये व लाखों रुपये के जेवर बटोर ले गए।

परिवार वाले गुरुवार सुबह सोकर उठे तो घर का पूरा सामान फैला हुआ था। घर के पीछे वाले हिस्से में सेंध लगी हुई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस नियमित रूप से गश्त नहीं करती है। जिससे क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस के गश्त न करने से चोरों के हौंसले बुलंद हैं। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चेार पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसीतापुरSitapur News: घर में नकब लगा चोर 30 हजार नकदी व जेवर बटोर ले गए