
चार दिसंबर को हरदोई के युवक से हुयी थी विवाहिता की शादी
Sitapur News - सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता ब्यूटी पार्लर जाने के बहाने घर से निकली और वापस नहीं लौटी। 4 दिसंबर को उसकी शादी हुई थी और 5 दिसंबर को विदाई कराई गई थी। दूल्हा और उसके परिजन दुल्हन के बिना निराश होकर लौट गए। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीतापुर, संवाददाता। पिसावां थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली नवविवाहिता घर वापस नहीं लौटी। इसी बीच हरदोई से गौना (बिदाई) कराने आए दूल्हे व उसके परिजन बिना दुल्हन के ही निराश होकर लौट गए। जानकारी के अनुसार, गांव की रहने वाली युवती की शादी 4 दिसंबर को हरदोई जिले के एक युवक से हुई थी। 5 दिसंबर को चौथी लेकर पहुचा युवती का पिता बिदा करा लाया था सोमवार को उसका गौना था ससुराली जनो के आने से पहले वह सोमवार सुबह मैगलगंज स्थित ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर घर से निकली थी।
काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने इधर-उधर तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसी बीच दोपहर में दूल्हा अपने पिता व तीन अन्य परिजनों के साथ गौना कराने गांव पहुंचा। दुल्हन के गायब होने की खबर सुनकर वर पक्ष में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। काफी देर समझाने बुझाने के बाद भी बात नहीं बनी और अंत में वर पक्ष को बिना दुल्हन के खाली हाथ लौटना पड़ा। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




