बालिकाओं की शिक्षा में अग्रसर रहें अभिभावक: उमाशंकर

Apr 07, 2026 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share

Sitapur News - शिव श्री शिव शंकर लाल स्मारक शिक्षण संस्थान में पुरस्कार और परीक्षा परिणाम वितरण का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य उमाशंकर मिश्रा ने बच्चों की शिक्षा के महत्व पर जोर दिया, विशेषकर बालिकाओं की शिक्षा पर। उन्होंने कहा कि शिक्षित बच्चे राष्ट्र की उन्नति में योगदान देते हैं और अभिभावकों को बालिकाओं की शिक्षा में आगे आना चाहिए।

बालिकाओं की शिक्षा में अग्रसर रहें अभिभावक: उमाशंकर

शिव श्री शिव शंकर लाल स्मारक शिक्षण संस्थान में पुरस्कार और परीक्षा परिणाम वितरण का हुआ आयोजन पैंतेपुर, संवाददाता। विद्यालय छात्र-छात्राओं को राष्ट्र की भावी सुयोग्य नागरिक बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्माण करते है। साथ ही साथ एक शिक्षक बच्चों के निर्धारित पाठ्यक्रम के अतरिक्त संस्कारित बनाने में अपना अमूल्य योगदान देते हैं। शिक्षा के बल पर ही मनुष्य समाज और राष्ट्र की उन्नति में सहायक होता है। बालकों को शिक्षा प्रदान करना जितना आवश्यक है उससे अधिक बालिकाओं को शिक्षा देना। बालिकाओं को शिक्षा दिलाने में अभिभावकों को पीछे नहीं रहना चाहिए यह उद्गार उमाशंकर मिश्रा प्रधानाचार्य शिव श्री शिव शंकर लाल स्मारक शिक्षण संस्थान में स्कूल प्रांगण में पुरस्कार और परीक्षा परिणाम वितरण करते हुए व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।