Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsAttempted Rape by Neighbors Two Brothers Assault Young Woman in Sitapur
दुष्कर्म के विरोध पर दो भाइयों ने युवती का बाल पकड़ कर जमीन पर पटका

दुष्कर्म के विरोध पर दो भाइयों ने युवती का बाल पकड़ कर जमीन पर पटका

संक्षेप:

Sitapur News - सीतापुर, संवाददाता। मानपुर क्षेत्र में पड़ोसी में रह दो भाइयों ने युवती के घर में दुष्कर्म के विरोध पर दो भाइयों ने युवती का बाल पकड़ कर जमीन पर पटका

Feb 02, 2026 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share Share
Follow Us on

सीतापुर, संवाददाता। मानपुर क्षेत्र में पड़ोसी में रह दो भाइयों ने युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर आरोपी ने महिला का बाल पकड़ कर महिला को जमीन पर पटक दिया। आरोप है कि पीड़िता के साथ मारपीट कर गांव से भगाने की धमकी भी दी। कोर्ट के आदेश पर मानपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। मानपुर क्षेत्र की एक युवती ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि दो दिसंबर को वह घर में अकेली थी। उसी दिन सुबह नौ बजे पडोसी हर्ष रावत व अमित रावत ने मां के साथ घर के पास आए और गालियां देने लगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मना करने पर दोनों भाई घर में घुस आए और पीड़िता को बाल पकड़कर दुष्कर्म की नियत से जमीन पर पलट दिया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। अश्लील हरकतें की। शोर मचाने पर पीड़िता की दादी व अन्य लोग आ गए तो आरोपी गांव से भगा देने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोपी पहले भी पीड़िता की दादी को पीट चुके हैं। घटना के बाद पीड़िता थाने गई, लेकिन आरोपियों की राजनैतिक पहुंच के चलते पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। इसके बाद पीड़िता ने पांच दिसंबर को एसपी से कार्रवाई की मांग की, फिर भी कोई नतीजा नहीं निकला। कोर्ट के आदेश पर अब जाकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।