Hindi NewsUttar-pradesh NewsSitapur NewsAtal Birth Centenary Celebration Governance Journey in Khairabad

अटल की नीतियों और विचारों ने भारत को नई दिशा दी

Sitapur News - खैराबाद नगर मण्डल में अटल जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत सुशासन यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अभिषेक गुप्ता ने अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अटल की नीतियों ने भारत को नई...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतापुरSat, 28 Dec 2024 11:51 PM
share Share
Follow Us on

खैराबाद, संवाददाता। खैराबाद नगर मण्डल में अटल जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष संदीप अवस्थी की अध्यक्षता में सुशासन यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अभिषेक गुप्ता ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि की। जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी एक महान राजनेता थे। अटल की नीतियों और विचारों ने भारत को नई दिशा दी है। उनके सपनों को साकार करते हुए हिंदुस्तान विकास के पथ पर तेज़ी से अग्रसर हुआ। इस मौके पर जिला महामंत्री युवा मोर्चा अनूप विश्वकर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष खैराबाद मंडल किशोर जोशी, नगर महामंत्री राम जी गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष अजितेश शुक्ला, नगर मंत्री अजय अवस्थी और सभासद उमेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें