Sitapur News: बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी पर हमला कर लूट ले गए चांदी

हिन्दुस्तान, सीतापुर
Follow us on Google News
share

Sitapur News: रामपुर कला थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक सराफा कारोबारी पर बाइक सवार बदमाशों ने डंडों से हमला कर दिया। बदमाशों ने घायल करते हुए ढ़ाई किलो चांदी का बैग लूट लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, और पीड़ित को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Sitapur News: बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी पर हमला कर लूट ले गए चांदी

Sitapur News: बिसवां देहात, संवाददाता। रामपुर कला थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाननगर मोड़ और केसरीपुर के बीच अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने रविवार की शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दुकान से घर लौट रहे सराफा कारोबारी चलती बाइक पर पीछे से डंडों से हमला कर बदमाशों ने घायल कर ढ़ाई किलो चांदी से भरा बैग लूट लिया। वारदात अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। घायल सराफा कारोबारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दुस्साहसिक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बाबूपुर निवासी रमेश निगम रविवार शाम करीब 5 बजे सरैयां से अपने घर वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान पल्सर और स्प्लेंडर प्लस बाइकों पर सवार करीब छह हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और सिर पर गंभीर प्रहार कर घायल कर दिया। घायल करने के बाद बदमाश ने ढ़ाई किलो चांदी से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उसके बाद घायल रमेश निगम को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहला पहुंचाया। सीएचसी के डॉक्टर आशीष कुमार ने बताया कि पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके का जायजा लेने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही लूट के सभी पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। एसपी अंकुर अग्रवाल का कहना है कि दो बाइक सवार बदमाशों ने पीछा करके सराफा कारोबारी को डंडे से मारकर गिरा दिया। उसके बाद चांदी से भरा बैग लेकर भाग गए है। व्यापारी का प्राथमिक उपचार कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुक़दमा दर्ज कर लुटेरों की खोजबीन की जा रह है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसीतापुरSitapur News: बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी पर हमला कर लूट ले गए चांदी