2027 के चुनाव को मजबूती से लड़ेगी एआईएमआईएम

Feb 16, 2026 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीतापुर
share Share
Follow Us on

Sitapur News - सीतापुर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिला अध्यक्ष नियाज हुसैन ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने के लिए कहा। दीपक वर्मा को कांग्रेस छोड़कर एआईएमआईएम में शामिल किया गया और जिला महासचिव नियुक्त किया गया।

2027 के चुनाव को मजबूती से लड़ेगी एआईएमआईएम

सीतापुर, संवाददाता। 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने खैराबाद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सेन्ट्रल प्रदेश अध्यक्ष शेख ताहिर सिद्दीकी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नियाज हुसैन ने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अभी से जुट जाना है, क्योंकि पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करें। इस अवसर पर महमूदाबाद से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छोड़कर दीपक वर्मा को ने एआईएमआईएम का दामन थाम लिया। उन्हें पार्टी का जिला महासचिव नियुक्त किया गया। साथ ही विधानसभा महमूदाबाद प्रभारी अब्दुल मतीन और विधानसभा अध्यक्ष जमीर अहमद के नामों की भी औपचारिक घोषणा की गई।

इस दौरान अमरदीप सिंह, यासीन खान, कलाम मिर्ज़ा, शब्बू खान, शादाब गाज़ी, मौलाना साद अंसारी, मो. अजमल, नगर उपाध्यक्ष हनीफ अंसारी सहित जिले, नगर एवं ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;