बाइक सवार बदमाश ने महिला का मंगलसूत्र लूटा,ऑटो से उतरकर पैदल जा रही थी घर
Sitapur News - सीतापुर जिले के शहर कोतवाली के लोहारबाग इलाके में गुरुवार देर रात बाइक सवार बदमाश ने पैदल जा रही महिला का मंगलसूत्र लूट लिया।
सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के शहर कोतवाली के लोहारबाग इलाके में गुरुवार देर रात बाइक सवार बदमाश ने पैदल जा रही महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। अचानक हुए झपट्टे से महिला सहम गई। जब तक वह चीख पुकार मचा बदमाश के पीछे भागी वह बाइक से फर्राटा भरते हुए भाग निकला। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। लोहारबाग निवासी निर्मला गुप्ता किसी काम से बरेली गई थीं। गुरुवार को वह बरेली से घर लौट रहीं थी। देर रात निर्मला गुप्ता लोहारबाग मेन सड़क पर ऑटो से उतरकर पैदल घर जा रहीं थी। वह मोहल्ले की गली के पास पहुंची ही थी तभी पीछे से आए बाइक सवार ने निर्मला गुप्ता के बगल में बाइक लगाई।
जब तक वह कुछ समझ पाती बदमाश ने गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया। अचानक झपट्टे मारे जाने से महिला सकते में आ गई। किसी तरह हिम्मत जुटाकर वह चीख पुकार मचाते हुए बदमाश के पीछे भागी पर जब तक आसपास के लोग जुटते बदमाश भाग निकला। आसपास के लोगों को आरोप है कि पुलिस के नियमित गश्त न करने से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस गश्त बढ़ाए और बदमाशों के खिलाफ सख्त कदम उठाए तभी इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा।पुलिस ने की नाकाबंदी पर बदमाश का कुछ पता नहीं चलामहिला के साथ मंगलसूत्र लूट की घटना पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाश की तलाश की पर उसका कुछ पता नहीं चला। इंस्पेक्टर के मुताबिक आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद कर लिया लाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


