बहन ने रात वाली बात छिपाने को प्रेमी से करवाया भाई का कत्ल, बच्चे ने अपनी ही मां की खोल दी पोल
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी में दस साल के बेटे ने अपनी ही मां और उसके प्रेमी की करतूत बयां की। आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने पर बहन ने प्रेमी से सगे भाई करवा दी।

UP News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रात में आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने पर बहन ने प्रेमी से सगे भाई करवा दी। हत्या करने के बाद हत्यारे प्रेमी ने बहन की मदद से मृतक के शव को चादर में लपेटा और घटनास्थल से एक किमी. दूर ले जाकर झाड़ियों में फेंक दिया। घटना का खुलासा महिला के दस वर्षीय पुत्र ने किया जिसने हत्याकांड का मंजर अपनी आंखों के सामने देखा। सुबह बालक का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस एक्टिव हुई और मृतक का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी और बहन को हिरासत में ले लिया और मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला कस्बा कुसमरा के मोहल्ला वार्ड 5 का है। मंगलवार को यहां की निवासी पूजा दुबे पत्नी दिलीप दुबे अपने भाई करन मिश्रा पुत्र शिवस्वरूप मिश्रा के साथ फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम करथिया स्थित मायके से कुसमरा आयी थी। रात होने के चलते करन अपनी बहन के घर में ही रुक गया। रात लगभग 12 बजे उसका प्रेमी जीतू ठाकुर उर्फ जितेंद्र पुत्र शिवपाल निवासी नगला भूपति कुसमरा किशनी घर में आ गया। जीतू और पूजा को करन ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया तो जीतू और करन के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान जीतू ने तमंचे से करन की गोली मारकर हत्या कर दी। करन की मौत होते ही दोनों घबरा गए। पूजा की मदद से जीतू ने करन का शव घर से बाहर निकाला और रात के अंधेरे में एक किमी. दूर ले जाकर ग्राम धरमंगदपुर की झाड़ियों में फेंक दिया। गोली लगने से जो खून बहा, उसकी सफाई भी हत्यारों ने मिलकर की। सुबह मृतक के भाई ने पूजा को फोन किया और करन के बारे में पूछा तो उसने कह दिया कि वह शाम को ही चला गया था।
भांजे ने किया मामा की हत्या का खुलासा
मायके पक्ष के लोग पूजा के घर पहुंच गए। बातचीत के दौरान पूजा के दस वर्षीय पुत्र रितिक ने घटना का खुलासा कर दिया। उसने जानकारी दी कि रात में जीतू आया था, उसने मामा करन की गोली मारकर हत्या कर दी है। बाद में वह शव को लेकर घर से चला गया। इस खुलासे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अरुण कुमार, सीओ भोगांव और फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
भाई की तहरीर पर दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
मृतक के भाई मोहित मिश्रा ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर भी दी जिसके आधार पर घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने देर शाम झाड़ियों से शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह, चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। आरोपी हिरासत में हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है।
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ें

