स्वामी विवेकानंद युवा पखवारा पर गूंजा उठो, जागो का संदेश

Jan 10, 2026 02:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

Siddhart-nagar News - चित्र परिचयनंद युवा पखवारा दिवस के उपलक्ष्य में संच उदयराजगंज अंचल की ओर से चिल्हिया स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। का

स्वामी विवेकानंद युवा पखवारा पर गूंजा उठो, जागो का संदेश

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। एकल अभियान के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद युवा पखवारा दिवस के उपलक्ष्य में संच उदयराजगंज अंचल की ओर से चिल्हिया स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया। रैली में उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको जैसे प्रेरणादायी नारों के साथ युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया। रैली दुर्गा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुंची, जहां विचार गोष्ठी एवं प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम शंकर वर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को राष्ट्र की रीढ़ बताते हुए आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और सेवा को जीवन का मूल मंत्र माना। उनके विचार आज भी युवाओं को दिशा देने वाले हैं। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने तथा समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस मौके पर महिला संच समिति की संगीता, सीमा मिश्रा, गणेश, राम भवन, मुन्नी लाल, शालू आदि ने भी विचार व्यक्त किया। संचालन आचार्य राम फेर ने किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति, सामाजिक समरसता और राष्ट्र सेवा से जुड़े विचार प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण प्रेरणा और ऊर्जा से भर गया। आयोजन में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और एकल अभियान के कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;