ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमुंबई जा रहा युवक जहरखुरानी का शिकार

मुंबई जा रहा युवक जहरखुरानी का शिकार

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बैदौला चौराहे पर प्राइवेट बस स्टैंड के पास मुंबई जा रहा एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। बेहोशी की हालत में उसे बेंवा सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा...

मुंबई जा रहा युवक जहरखुरानी का शिकार
हिन्दुस्तान टीम,सिद्धार्थSun, 20 Oct 2019 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बैदौला चौराहे पर प्राइवेट बस स्टैंड के पास मुंबई जा रहा एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। बेहोशी की हालत में उसे बेंवा सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

बैदौला चौराहे पर रविवार की सुबह 11 बजे इटवा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी मुकेश गुप्त पुत्र बुधई बेहोशी की हालत में मिला। आसपास के लोगों ने पहले तो इसकी सूचना पुलिस को दी पर जब पुलिस नहीं पहुंची तो उसकी तलाशी ली। उसके जेब से वोटर कार्ड मिला। इस पर मिले पते पर लोगों ने उसके परिवारीजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे बेंवा सीएचसी में भर्ती कराए। परिवारीजनों ने बताया कि मुकेश मुंबई जा रहा था। वह किस तरह जहरखुरानी का शिकार हो गया। इसका पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष केडी सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी है। मौके पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें