छत की कुंडी से लटक कर युवक ने दी जान
Siddhart-nagar News - 27 एसआईडीडी 40: दिनेश, फाइल फोटो जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गंगवल गांव जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गंगवल गांव

जोगिया, हिन्दुस्तान संवाद। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गंगवल गांव में एक युवक ने रस्सी का फंदा बना कर छत की कुंडी से लटकर कर शुक्रवार दिन में करीब तीन बजे जान दे दी। जिस वक्त कुंडी से लटका घर पर कोई मौजूद नहीं थी। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गंगवल गांव निवासी दिनेश(22) पुत्र बृजलाल मानसिक रोगी था। वह तीन माह पूर्व दिल्ली से लौटा था। उसका गोरखपुर के मानसिक रोग के डॉक्टर के वहां इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उसके परिवार सारे सदस्य खेत चले गए।
वह घर पर अकेला था। वह सीढ़ी पर चढ़कर छत की कुंडी में रस्सी का फंदा बना कर लटक गया। परिवार के लोग वापस आए तो देखा कि वह लटक रहा है। शोर मचाया तो ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमॉर्टम में भेज दिया। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें हैं जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



