धारदार हथियार से हमले का आरोप, नकार रही पुलिस

Apr 02, 2026 02:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - चित्र परिचय 01 एसआईडीडी 26: भवानीगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी धारदार हथियार के हमले से घायल घायल महबूब

धारदार हथियार से हमले का आरोप, नकार रही पुलिस

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान टीम। भवानीगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव के एक युवक ने गांव के ही तीन व्यक्तियों पर मंगलवार की शाम करीब सात बजे धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। मामले से जुड़ा एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हुआ जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा में इलाज के दौरान का बताया जा रहा है। खून से लहूलुहान व व शरीर पर घावों का इलाज करा रहा युवक आरोप लगा रहा है कि उसे दौड़ा-दौड़ा कर छूरी या चाकू जैसे धारदार हथियार से मारा गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

वहीं पुलिस का दावा है कि घायल के पिता ने लाठी डंडे से मारने से संबंधित तहरीर दी है जिस पर एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।वायरल वीडियो में सीएचसी बेंवा में इलाज करा रहा युवक महबूब अपने को धौराहरा ग्राम का निवासी समीउल्लाह का बेटा बता रहा है। महबूब के मुताबिक रात में वह भवानीगंज से लौट रहा था। रास्ते में मोगलपुरवा गांव स्थित नहर के पास आकाश नाम के एक युवक के साथ दो और लोगों ने पीछे से हमला कर दिया। मैं नीचे बैठ गया तभी देखा कि जेब से छूरी की तरह धारदार हथियार निकाल रहे थे। पीड़ित के मुताबिक उसे दौड़ा-दौड़ा कर मरा गया है। खून से लथपथ महबूब के शरीर पर कई जगह घाव बने हुए हैं जिस पर टांका लगाने का काम स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया जा रहा वीडियो में दिखता है। इलाज के दौरान महबूब द्वारा बताई गई व्यथा वीडियो क्लिप के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वही थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि धारदार हथियार से हमला नहीं हुआ हे। लाठी डंडे से मारपीट की जानकारी लिखित रूप में दी गई है। महबूब के पिता समीउल्लाह की तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।