व्यापारी युवक की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, ग्रामीण, थाने पर किया प्रदर्शन
Siddhart-nagar News - 11 एसआईडीडी 23 : थाना जोगिया उदयपुर पर व्यापारी युवक की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी व ग्रामीण

सिद्धार्थनगर, हिटी। थाना जोगिया उदयपुर क्षेत्र के नादेपार में एक व्यापारी युवक की मंगलवार देर शाम चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर जिले के व्यापारियों में रोष व्याप्त है। घटना के विरोध में बुधवार को उप्र उद्योग व्यापार संगठन जिलाध्यक्ष अजय कसौधन के नेतृत्व में व्यापारियों व ग्रामीणों ने जोगिया थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। व्यापारियों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है।मंगलवार शाम करीब छह बजे एक युवक द्वारा नादेपार चौराहे निवासी 23 वर्षीय शिवम कसौधन की चाकू से गले पर वार कर हत्या कर दी गई।
वह अपने घर से दुकान का सामान लेने आया था। इस दौरान पड़ोस में आए प्रिंस वर्मा निवासी सोनबरसा थाना मिश्रौलिया ने उसके घर के सामने ही अचानक चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने सीधे उसके गले पर वार किया इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद आसपास के लोगों ने घायल शिवम को तुरंत चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचाया। वहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया था। व्यापारी की हत्या को लेकर व्यापारियों ही नहीं ग्रामीणों में जबरदस्त नाराजगी है। बुधवार को उप्र उद्योग व्यापार संगठन जिलाध्यक्ष अजय कसौधन के नेतृत्व में व्यापारियों व ग्रामीणों ने जोगिया कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और उन्हें सख्त सजा दिलाई जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी युवक की हत्या बहुत ही चिंताजनक व निंदनीय कृत्य है। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक संगठन लड़ाई लड़ता रहेगा। जोगिया थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि युवक की चाकू से हमला कर हत्या की गई थी। मामले में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।शिवम ने दस दिन पहले ही खोली थी कपड़े की दुकानशिवम कसौधन ने हत्या से दस दिन पहले से ही चौराहे पर कपड़ा की दुकान खोली थी। वह मंगलवार को अपने घर दुकान का सामान लेने आया था तभी उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में मातम छाया हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


