शिवम की हत्या के बाद गांव में तनाव, पुलिस तैनात

Mar 12, 2026 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - चित्र परिचयशिवम की हत्या के बाद गांव में तनाव, पुलिस तैनातशिवम की हत्या के बाद गांव में तनाव, पुलिस तैनातशिवम की हत्या के बाद गांव में तनाव, पुलिस तैन

शिवम की हत्या के बाद गांव में तनाव, पुलिस तैनात

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नादेपार गांव में मंगलवार शाम को एक युवा व्यापारी की चाकू से गला पर वार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद मृतक के परिवार में कोहराम व गांव में तनाव पैदा हो गया था। किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।नादेपार निवासी शिवम कसौधन (22) पुत्र इंद्रेश कसौधन गांव के ही चौराहा पर कपड़ा की दुकान करता है जिसे अभी उसने दस दिन पहले ही खोला था। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह घर से दुकान का कुछ सामान लेने आया था इस दौरान एक युवक ने कुछ के साथ मिल कर उसका चाकू से गले पर वार कर हत्या कर दिया था।

गंभीर हालत में लोग उसे पास के एक अस्पताल ले गए थे लेकिन हालत काफी नाजुक थी। उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया था। अस्पताल लाते समय रास्ते में शिवम ने दम तोड़ दिया था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया था। गांव में तनाव के साथ सन्नाटा पसर गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम में भेज दिया था। गांव का माहौल तनवापूर्ण देखते हुए वहां पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मिश्रौलिया थाना के प्रिंस वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि केस दर्ज है। एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।