पेड़ से लटका मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस

Apr 06, 2026 02:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - पेड़ से लटका मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस पस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान गांव के पश्चिम स्थित एक बाग में पेड़ से लटकता उ

पेड़ से लटका मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस

इटवा, हिन्दुस्तान संवाद । त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी पठान गांव में एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।पकड़ी पठान गांव निवासी विनय गौतम (20) पुत्र सीताराम पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। शुक्रवार शाम वह घर से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान गांव के पश्चिम स्थित एक बाग में पेड़ से लटकता उसका शव दिखाई दिया।

यह दृश्य देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में परिजन युवक को फंदे से नीचे उतारकर इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीएचसी में पहुंची इटवा पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष इटवा संजय मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।