मासूमों ने रोज़ा रखकर इबादत में मांगी अमन की दुआ
Siddhart-nagar News - डुमरियागंज में तीन बच्चों ने रमजान के पहले रोज़े का पालन किया। आबान आलम (8), हमना फलक (7), और उजमा शफक (8) ने सुबह सेहरी के बाद नमाज़ पढ़ी और दिनभर गर्मी को सहन किया। शाम को इफ्तार में फल, सेवई, और अन्य व्यंजनों का इंतज़ाम किया गया। परिवार ने बच्चों को उपहार देकर उनका हौसला बढ़ाया।

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। रविवार 11 रमजान के दिन डुमरियागंज कस्बा के हबीबुल्लाह नगर वार्ड निवासी आबान आलम (8) पुत्र आफताब आलम, कुसहटा गांव निवासी हमना फलक (7) व उजमा शफक ( 8) पुत्री मोहम्मद उस्मान ने अपने अब तक की जिंदगी का पहला रोजा रखा। मासूमों ने रोज रखकर अल्लाह से अमन की दुआ मांगी। परिजनों ने बताया कि भोर में सेहरी हम लोगों के साथ करने के बाद नमाज़ पढ़कर सो गए। जैसे जैसे दिन का समय बढ़ता रहा गर्म मौसम का अहसास हमको हुआ तो बच्चों की परवाह बढ़ गई। उनके चेहरे पर देखा गया खाने पीने को लेकर कोई सिकन नहीं दिखा।
दोपहर की नमाज पढ़ने के अल्लाह तआला से दुआ मांगी। शाम में फल, सेवई, शर्बत, खजूर, पूड़ी सब्जी जूस आदि का इंतेजाम इफ्तार में किया गया। अंजान सुनकर घर व रिश्तेदारों के साथ रोज़ा खोलकर अमन चैन की दुआ मांगी है। बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए लोगों ने बच्चों को गिफ्ट दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



