Siddhart Nagar News: आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दम
हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Siddhart Nagar News: बांसी के खेसरहा क्षेत्र के सिसहनिया गांव में एक आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 45 से 55 किलोग्राम में आरिफ ने पहला स्थान, अमी ने दूसरा और शाहिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 55 से 65 किलोग्राम में अंकुश यादव ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Siddhart Nagar News: बांसी। खेसरहा क्षेत्र के सिसहनिया गांव के एक स्कूल में रविवार को आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी शारीरिक क्षमता व दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के 45 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में आरिफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अमी ने द्वितीय और शाहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 55 से 65 किग्रा भार वर्ग में अंकुश यादव ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। आरिफ द्वितीय और आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान रवि मिश्र, आकाश मिश्र, रामगोपाल, विनोद, विकास मिश्र आदि मौजूद रहे।


