ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशविवाद में सिर पर पत्थर लगने से महिला की मौत

विवाद में सिर पर पत्थर लगने से महिला की मौत

: चिल्हिया थाना क्षेत्र के कपिया खालसा गांव की घटना ने ही एक महिला के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद महिला के शव को...

विवाद में सिर पर पत्थर लगने से महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,सिद्धार्थSun, 20 Jun 2021 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

चिल्हिया। हिन्दुस्तान संवाद

चिल्हिया थाना क्षेत्र के कपिया खालसा गांव में रविवार की शाम किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक महिला के सिर पर पत्थर लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद महिला के शव को गांव की सड़क पर रख आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कपिया खालसा गांव निवासी विश्वनाथ की पुत्री सुनीता (30) ने कुछ साल पहले गांव के ही एक व्यक्ति के साथ कोर्ट मैरेज कर ली थी। एक महीना पहले मुंबई से आकर गांव में ही रह रही थी। बताया जा रहा है कि रविवार को किसी बात को लेकर उसका मायके पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। इस दौरान उसके सिर पर पत्थर लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी सुनीता के शव को उसकी ससुराल के घर के सामने की सड़क पर लाकर रख फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सन्नटा पसर गया। सीओ प्रदीप कुमार यादव, शोहरतगढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह, चिल्हिया एसओ यशवंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। चिल्हिया एसओ यशवंत सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें