कचरा फेंक कर लौट रही महिला से अभद्रता व मारपीट का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - डुमरियागंज के रीवा में एक महिला ने कचरा फेंकने के बाद अभद्रता और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता शीला पाण्डेय का आरोप है कि नसरीन, आफरीन और अन्य ने उसे गालियाँ दीं और मारापीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कचरा फेंक कर लौट रही महिला से अभद्रता व मारपीट का आरोप

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र के रीवा में कचरा फेंक कर घर वापस लौट रही एक महिला से अभद्रता व मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।भारतभारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13, कौसल्या नगर रीवा निवासिनी शीला पाण्डेय पुत्री चंद्रशेखर पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 14 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे वह घर का कचरा अपने घर के पास स्थित एक गड्ढे में फेंकने गई थी। जब वह कचरा फेंककर वापस लौट रही थी तभी रींवा की ही निवासिनी नसरीन व आफरीन पुत्री नियाज अहमद द्वारा उसे रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज दिया जाने लगा।

पीड़िता के मुताबिक आरोपियों द्वारा कहा गया कि उसके द्वारा फेंके गए कचरे से उनकी नाली का पानी बहने में बाधा उत्पन्न होगी, जबकि उसने कचरा नाली में नहीं, बल्कि गड्ढे में फेंका था। पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया तो नसरीन, आफरीन व नजरीन के अलावा नियाज की पत्नी ने मिलकर उसे मारा पीटा। इसके साथ ही गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।