आज से 67 केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं खरीद, तैयारियां पूरी

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - इस बार 160 रुपये बढ़ोत्तरी के साथ 2605 प्रति कुंतल पाएंगे समर्थन मूल्य । इस वर्ष सरकार की ओर से गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2605 प्रति कुंतल निर्धार

आज से 67 केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं खरीद, तैयारियां पूरी

सिद्धार्थनगर, निज संवादाता। जनपद में रबी विपणन सत्र को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के 67 क्रय केंद्रों पर खरीद की शुरुआत 30 मार्च से होगी। इस वर्ष सरकार की ओर से गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2605 प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 रुपये अधिक है।पिछले वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 प्रति कुंतल था, जिसे इस बार 2605 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा किसानों को प्रति कुंतल 20 रुपये की दर से छनाई-सफाई (क्लीनिंग चार्ज) का अतिरिक्त लाभ भी दिया जाएगा। इस प्रकार किसानों को कुल मिलाकर और अधिक आर्थिक फायदा मिलेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि की उम्मीद है।

खरीद व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए जिले में कुल 67 क्रय केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें मार्केटिंग विभाग के 30 केंद्र, पीसीएफ के 21 केंद्र, पीसीयू के 14 केंद्र तथा एफसीआई के दो केंद्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सात नए केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं, जिनके शुरू होने से दूरदराज के किसानों को भी अपने नजदीक ही उपज बेचने की सुविधा मिल सकेगी।ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्यकिसान अपनी फसल को निर्धारित मानकों के अनुसार साफ-सुथरा कर ही क्रय केंद्रों पर लाएं, जिससे खरीद प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। साथ ही, गेहूं बेचने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है। पंजीकरण के बाद ही किसानों की उपज की खरीद की जाएगी और भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। खरीद 30 मार्च से शुरू होगी। जबिक प्रथम सप्ताह यानि सात अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होने की पूरी संभावना है। खरीद का समय सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक किसानों से समय से खरीद की जा सके।- रमेश कुमार, डिप्टी आरएमओ

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।