वाटर एटीएम खराब होने से हलक तर करने में परेशानी

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - 13 एसआईडीडी 07: डुमरियागंज नगर पंचायत के लक्ष्मण नगर में लगा वाटर एटीएम खंडहर में तब्दील हो गया है।

वाटर एटीएम खराब होने से हलक तर करने में परेशानी

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के लोगों को शीतल व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाया गया वाटर एटीएम अब बदहाली और लापरवाही की कहानी बयां कर रहा है। करीब दो वर्ष पूर्व नगर पंचायत द्वारा नगर के लगभग आधा दर्जन स्थानों पर वाटर एटीएम स्थापित किया गया था। यह एटीएम लगने से उम्मीद थी कि गर्मी के मौसम में राहगीरों व स्थानीय नागरिकों को हलक तर करने में परेशानी नहीं होगी और आसानी से ठंडा जल मिल जाएगा, लेकिन भीषण गर्मी में इन वाटर एटीएम का हाल खस्ता है।सबसे खराब स्थिति लक्ष्मण नगर मोहल्ले में लगे वाटर एटीएम का है, जो अब अनुपयोगी ढाचे के रूप में खड़ा दिखाई दे रहा है।

इसकी दुर्दशा नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि शीतल पेयजल की यह महत्वाकांक्षी योजना भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ गई। इस संबंध में ईओ सचिन पटेल ने बताया कि कुछ वाटर एटीएम सही करवाया गया है। शेष खराब बचे एटीएम को जल्द ही सही कराया जाएगा, ताकि लोगों को गर्मी में समस्या न उठाना पड़े।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।