
एसआईआर पर सपा अलर्ट, सेक्टर प्रभारियों को विशेष निर्देश
Siddhart-nagar News - चित्र परिचयपन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची बेहद जर
इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान की अध्यक्षता में सेक्टर प्रभारियों की बैठक हुई। बैठक में एसआईआर से जुडे कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। सभी सेक्टर प्रभारियों को मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत विशेष निर्देश दिया गया। जिसमें मृत्यु, स्थानांतरित, अनुपस्थित और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला महासचिव कमरुज्जमा खान ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची बेहद जरूरी है। सभी सेक्टर प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के बूथों पर जाकर बूथ प्रभारियों के साथ मिलकर मतदाता सूचियों का भौतिक सत्यापन करें।
यदि किसी जीवित और पात्र मतदाता का नाम किसी कारणवश कटने की स्थिति में है तो तत्काल उस पर आपत्ति दर्ज कर सुधार कराया जाए, ताकि कोई भी सही मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न हो सके। विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए सजग रही है। उन्होंने सेक्टर प्रभारियों से अपील की कि वह इस अभियान को गंभीरता से लें और पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्य केवल राजनीतिक नहीं बल्कि लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। बैठक में बड़कू पाण्डेय, अब्दुल लतीफ, सुनील यादव, धु्रव पाठक, यार मोहम्मद, बृज मोहनए समीदुल, महेंद्रपाल यादव, श्यामनंदन शुक्ला आदि मौजूद रहें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




