Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsVoter List Tampering Exposed in Dumariyaganj Names and Castes Altered
कुछ वोटरों के नाम व कुछ के बदल दिए गए जाति

कुछ वोटरों के नाम व कुछ के बदल दिए गए जाति

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - डुमरियागंज के सोनहटी ग्राम पंचायत में मतदाता सूची से नाम और जातियों में बदलाव का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि बीएलओ द्वारा फाइल जमा करने के बाद किसी ने नाम बदल दिए। सोशल मीडिया पर इस पर चर्चा हो रही है और वीडियो क्लिप वायरल हो गया है।

Jan 26, 2026 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के सोनहटी ग्राम पंचायत से जुड़े मतदाता सूची से एक हैरत कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक संबंधित बीएलओ द्वारा तहसील में जिम्मेदारों के पास वोटर लिस्ट सहित अन्य फाइल जमा कर दिए जाने के बाद उसे गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा बाहर निकाल कर कुछ वोटरों के नाम में व कुछ के जाति में परिवर्तन कर दिया गया है। मामले को लेकर शिकायतकर्ता व संबंधित बीएलओ के मध्य मोबाइल के जरिए हो रही बातचीत का एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोनहटी निवासी सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत सोनहटी में दो बूथ है। जिसमें बूथ संख्या 49 पर बड़हरा व पोखरा और बूथ संख्या 50 पर सोनहटी के मतदाताओं का नाम शामिल है। मतदाता सूची देखने पर पता चला कि बूथ संख्या 50 से संबंधित मतदाता सूची में जो नाम बढ़ाने के लिए दिया गया था उसमें से एक भी नाम नहीं बढ़ा है। जिम्मेदारों के कहने पर दोबारा फॉर्म भरकर नाम बढ़ाने के लिए दिया गया। प्रगति रिपोर्ट के लिए वह लगातार तहसील का चक्कर लगाता रहा। इसके बाद पता चला कि उनके परिवार के आधा दर्जन से अधिक नाम में परिवर्तन कर दिया गया है। सुभाष के मुताबिक मामले की जानकारी होने पर बीएलओ गिरजेश कुमार शुक्ल से जानकारी ली, जिस पर उन्होंने फाइल जमा करने के बाद कोई जिम्मेदारी न होने का दावा किया। जिसके बाद वह भाग कर तहसील पहुंचे, जहां कर्मचारियों समेत जिम्मेदारों से वार्ता करने पर पता चला कि गांव के ही एक व्यक्ति ने सरकारी कार्यालय से फाइल उठाकर अपने घर लेकर चला गया था। जिसके जरिए यह त्रुटि की गई है। सुभाष के मुताबिक उसके भतीजी का नाम प्रिया यादव पुत्री हरिश्चंद्र यादव है, जबकि उसमें परिवर्तन कर प्रियंका पांडेय पुत्री हरिश्चंद्र पांडेय कर दिया गया है। इसी तरह महेंद्र यादव पुत्र हरिश्चंद्र की जगह महेंद्र कुमार पुत्र हरिश्चंद्र पांडेय, वंदना यादव पुत्री लालचंद यादव की जगह वेदांत यादव पुत्री ओमकार पांडेय, आकाश यादव की जगह आकाश यादके पुत्र ओंकार पांडेय कर दिया गया है। ऐसे ही कुछ और नाम में परिवर्तन किया गया है। सुभाष का कहना है कि इस मामले में जब उन्होंने एसडीएम से लिखित रूप से शिकायत करनी चाही, तो कहा जा रहा है कि एसआईआर के बाद इसे देखा जाएगा। वही मामले को लेकर सुभाष चंद्र यादव व संबंधित बीएलओ के मध्य हो रही वार्ता का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग उस पर तरह-तरह की प्रक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। मामला तहसील प्रशासन से जुड़ा है। स्थानीय एसडीएम इस बारे में विस्तृत जानकारी दे सकते हैं। वैसे गंभीर विषय यह है कि किसी को यह कैसे पता चल गया कि नाम में परिवर्तन कर दिया गया है। - गौरव श्रीवास्तव, एडीएम